बछवाड़ा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, विभिन्न जिले के 16 टीमों ने दिखाया दमखम

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के राम रूप राजकीय कृत मध्य विद्यालय, रानी के खेल मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। स्वर्गीय अनिल-सुमित स्मृति भैरव भारती क्लब, रानी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्यभर की कुल 16 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

- Sponsored Ads-

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक सुधाकर राय ने फीता काटकर किया।  वहीं बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने नारियल फोड़कर विधिवत खेल की शुरुआत कराई। खेल प्रारंभ होने से पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ मुकाबला करने की शुभकामना दी। मैचों का रोमांचक दौर: प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रानी ए टीम और छपरा की टीम के बीच खेला गया।

बछवाड़ा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, विभिन्न जिले के 16 टीमों ने दिखाया दमखम 2जिसमें रानी ए टीम ने 48 अंक हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की।  जबकि छपरा की टीम मात्र 18 अंकों पर सिमट गई। दूसरे मैच में सहरसा की टीम ने 43 अंक बनाकर स्पोर्टिंग क्लब बीहट 34 अंक को पराजित किया। तीसरे राउंड में डुमरा ने 37 अंक प्राप्त कर सुपौल 13 अंक को करारी शिकस्त दी। चौथे राउंड के संघर्षपूर्ण मुकाबले में गोपालगंज 31 अंक ने कटिहार 26 अंक को हराया। पांचवें राउंड में मटिहानी 37 अंक ने बरौनी  32 अंक पर जीत दर्ज की।

बछवाड़ा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, विभिन्न जिले के 16 टीमों ने दिखाया दमखम 3छठे राउंड में मोसादपुर की टीम ने 30 अंक लाकर पटोरी  22 अंक को मात दी। वहीं सातवें राउंड में दरभंगा की टीम ने स्टूडेंट क्लब बीहट को 32-16 के अंतर से हरा दिया। वही समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक सुधाकर राय ने कहा कि आज के डिजिटल युग में, जहां युवा मोबाइल स्क्रीन तक सीमित होते जा रहे हैं, ऐसे खेल आयोजन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

बछवाड़ा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, विभिन्न जिले के 16 टीमों ने दिखाया दमखम 4उन्होंने जोर देकर कहा कि कबड्डी केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और टीम भावना की परीक्षा है। यह हमें सिखाता है कि कैसे अकेले दम पर चुनौतियों का सामना करना है और संकट के समय एक-दूसरे का साथ देकर जीत हासिल करनी है।

बछवाड़ा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, विभिन्न जिले के 16 टीमों ने दिखाया दमखम 5खेल हमें हार को शालीनता से स्वीकार करना और जीत में विनम्र रहना सिखाते हैं। इस अवसर पर बीडीओ अभिषेक राज, मुखिया अमरजीत राय, सरपंच सरोज राय, समाजसेवी राजेश कुमार उर्फ दारा, छोटे राय, राजीव चौधरी, मनीष कुमार, मिलन कुमार, रवीश कुमार समेत सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Share This Article