कॉलेज से गायब बीए की छात्रा मंसूरचक से बरामद; वीरपुर पुलिस ने 12 दिनों बाद अपहृता को खोज निकाला

DNB Bharat Desk

वीरपुर पुलिस ने छापामारी कर थाना कांड संख्या 39/26 की अपहृता को मंसूरचक से बरामद कर लिया। अपहृता के पिता ने 13 मार्च को थाना में आवेदन देते हुये कहा था कि मेरी 20 वर्षीया लड़की बेगूसराय स्थित कॉलेज में बीए पार्ट थ्री की छात्रा है। वह 10 मार्च को कॉलेज के लिये निकली पर वापस नहीं आयी।

- Sponsored Ads-

उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर शादी की नीयत से लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि अपहृता को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article