डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां रतराश चौर में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने शाम के समय खेत की ओर जाने के दौरान शव को देखा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना तत्काल वारिसनगर थाना पुलिस को दी गई।

सू
चना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले को और भी संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि मृतक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट