बेगूसराय में फोटोग्राफर की हत्या को लेकर लोगो मे आक्रोश, इंसाफ के लिए सैकड़ों लोगो ने निकाला कैंडल मार्च

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में फोटोग्राफर सुजीत कुमार के हत्या के विरोध में आज सैकड़ो की संख्या में फोटोग्राफर ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय दिलाने की मांग किया है। साथ ही साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से हत्यारे को गिरफ्तारी करने की मांग की है।

- Sponsored Ads-

आपको बताते चले कि बीरपुर थाना क्षेत्र नौला गांव के रहने वाले रंजीत प्रसाद सिंह का पुत्र सुजीत कुमार को अपराधियों ने हत्या कर शव को चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी पुल के समीप एक सड़क किनारे फेंक दिया था। इस हत्या के बाद अपराधी फरार हो गए थे। और सड़क दुर्घटना का दृश्य दिखाया गया था। हालांकि इस हत्या के बाद परिजनों ने उसी दिन सड़क जाम कर जमकर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया।

 बेगूसराय में फोटोग्राफर की हत्या को लेकर लोगो मे आक्रोश, इंसाफ के लिए सैकड़ों लोगो ने निकाला कैंडल मार्च 2इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मंगलवार की रात सुजीत अपने एक मित्र से मिलने के लिए मंझौल गया था। लेकिन वह घर मंगलवार को वापस नहीं आया और बुधवार की सुबह फोटोग्राफर सुजीत कुमार का शव को विक्रमपर स्थित बूढ़ी गंडक नदी पुल के समीप पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया है कि फोटोग्राफर सुजीत कुमार की हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद उसका मोबाइल तकरीबन 500 मीटर दूर एक केले के बागान से पुलिस ने बरामद किया।

 उन्होंने जाहिर किया है कि इसकी हत्या कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्यारे को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसी हत्या के विरोध में आज सैकड़ो की संख्या में फोटोग्राफर सड़क पर उतरकर कैंडल मार्च निकालकर हत्यारे को गिरफ्तारी की मांग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से की जा रही है।उन्होंने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से आज सैकड़ो की संख्या में फोटोग्राफर सड़कों पर उतरकर सुजीत को न्याय दिलाने के लिए निकले हैं। 

बेगूसराय में फोटोग्राफर की हत्या को लेकर लोगो मे आक्रोश, इंसाफ के लिए सैकड़ों लोगो ने निकाला कैंडल मार्च 3आगर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सह समय रहते हुए हत्यारे को गिरफ्तारी नहीं की जाएगी तो आने वाला समय में सभी फोटोग्राफर सड़कों पर उत्तरा कर आंदोलन करेंगे जिसकी जवाब दे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article