नालंदा-अस्पताल के आस पास निजी एंबुलेंस वाहन लगाने पर परिवहन विभाग द्वारा फाइन किए जाने के विरोध में चालकों ने बैठक कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

DNB Bharat Desk

 

चालक ने कहा नहीं मिली जगह तो करेगें चक्का महागठबंधन का भी मिला साथ

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-बिहार शरीफ सदर अस्पताल के समीप सड़क किनारे लगे प्राइवेट एंबुलेंस वाहनों पर फाइन किए जाने के विरोध में एंबुलेंस चालकों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। चालकों के आंदोलन का भाकपा पार्टी का भी साथ मिल रहा हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा-अस्पताल के आस पास निजी एंबुलेंस वाहन लगाने पर परिवहन विभाग द्वारा फाइन किए जाने के विरोध में चालकों ने बैठक कर डीएम को सौंपा ज्ञापन 2पार्टी के शिव कुमार यादव ने बताया कि पिछले 8 अगस्त को सड़क किनारे खड़े एंबुलेंस चालकों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क जाम करने , कागजात नहीं रहने का आरोप लगा कर फाइन वसूला गया। जबकि सारी गाडियां सड़क के किनारे खड़ी थी । इससे किसी तरह का कोई जाम नहीं हो रहा था। अस्पताल के आस पास ही रहने पर ही हम मरीज को कहीं जरूरत पड़ने पर  दूसरी अस्पताल में लेकर जा सकते हैं ।

नालंदा-अस्पताल के आस पास निजी एंबुलेंस वाहन लगाने पर परिवहन विभाग द्वारा फाइन किए जाने के विरोध में चालकों ने बैठक कर डीएम को सौंपा ज्ञापन 3इसी से हमारा रोजी रोटी चलता है। यदि हमें यहां से तंग किया जाता है। कृषि कार्यालय रोड में एंबुलेंस को लगाने की इजाजत दी जाए ताकि हम लोगों की सेवा भी करते है और हमारा भी रोजी रोटी चलता रहेगा । यदि हम लोगों को यहां से भी हटाया गया तो हम लोग पूरे जिले में चक्का जानकर उग्र आंदोलन करेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article