डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव में कुछ दिनों पूर्व एक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 324/25 दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक की पहचान की गई। पहचान के आधार पर संजात गांव निवासी मनोज चौरसिया के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ राजा को आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया।गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को संजात गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट