डीएनबी भारत डेस्क
कनीय विधुत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा वीरपुर में पदस्थापित पदाधिकारी पंकज कुमार शर्मा ने वीरपुर थाना में आवेदन देते हुए नौ लोगों के विरुद्ध विधुत ऊर्जा चोरी करने से संबंधित मामला दर्ज कराया है। विधुत अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि पानापुर वार्ड नं 1 सुरेश शर्मा 15 हजार 2 सौ 30 रुपए की विधुत ऊर्जा चोरी किया है।

वहीं पानापुर वार्ड नं 9 के नीलम देवी ने 14 हजार 8 सौ 17 रुपए की विधुत ऊर्जा चोरी किया है। पानापुर वार्ड नं 9 के हीं सागर मोची के द्वारा 3 हजार 5 सौ 80 रुपए की विधुत ऊर्जा चोरी कर लिया गया है। जबकि पानापुर वार्ड नं 9 के गौतम दास के द्वारा 2 हजार 4 सौ 40 रुपए की विधुत ऊर्जा चोरी कर लिया गया है।नौला वार्ड नं 9 के प्रमिला देवी के द्वारा 23 हजार 1 सौ 61।गारा वार्ड नं 6 के राम वली महतों के द्वारा 5 हजार 64 रुपए।गारा वार्ड नं 6 के ललन सिंह के द्वारा 5 हजार 671 रुपए की।
मखबा वार्ड नं 7 के राम नाथ कुमार के द्वारा 5 हजार 380 रुपए।मखबा वार्ड नं 7 के हीं पूजा कुमारी के द्वारा 7 हजार 606 रुपए की विधुत ऊर्जा चोरी करने से संबंधित आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इस संबंध थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट