नालंदा: बीती रात किराना स्टोर में लगी आग, आग लगने से 8 लाख का सामान जलकर हुआ खाक,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

हरनौत थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान में बीती रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में करीब 7 से 8 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पीड़ित दुकानदार मुन्नू साव उर्फ श्याम बालक साव ने बताया कि वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे के बीच पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां आग तेजी से फैल चुकी थी।

नालंदा: बीती रात किराना स्टोर में लगी आग, आग लगने से 8 लाख का सामान जलकर हुआ खाक,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका 2आगलगी के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और समरसेबल मोटर पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई।

 नालंदा: बीती रात किराना स्टोर में लगी आग, आग लगने से 8 लाख का सामान जलकर हुआ खाक,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका 3आसपास के थाना एवं बिहार शरीफ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article