नालंदा: गर्मी से पहले नालंदा में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, 20 प्रखंडों में भेजे गए मरम्मत दल,जिलाधिकारी ने चापाकल मरम्मत वाहनों को दिखाई हरी झंडी

DNB Bharat Desk

गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल की समस्या से निपटने के लिए नालंदा जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने चापाकल मरम्मत दलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब और बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।

- Sponsored Ads-

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) बिहारशरीफ प्रमंडल के अंतर्गत 12 प्रखंडों तथा हिलसा प्रमंडल के 8 प्रखंडों के लिए मरम्मत दलों को तैनात किया गया है। ये टीमें जिले के सभी 20 प्रखंडों में जाकर बंद और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करेंगी। इस अभियान के तहत जहां-जहां जलस्तर की समस्या है या साधारण मरम्मत की जरूरत है, वहां चापाकलों को ठीक किया जाएगा ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नालंदा: गर्मी से पहले नालंदा में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, 20 प्रखंडों में भेजे गए मरम्मत दल,जिलाधिकारी ने चापाकल मरम्मत वाहनों को दिखाई हरी झंडी 2इस संबंध में पीएचईडी बिहारशरीफ के सहायक कार्यपालक अभियंता मोहम्मद अमीरुद्दीन ने बताया कि नालंदा जिले के सभी 20 प्रखंडों के लिए चापाकल मरम्मत दल को रवाना कर दिया गया है। जहां भी चापाकल खराब या बंद होने की शिकायत मिलेगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाएगा।

Share This Article