केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नालंदा स्थित गिलानी गांव के पैतृक आवास पर इंस्टॉल हुआ स्मार्ट प्रीपेड मीटर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

केंद्रीय मंत्री (मत्सय पालन, पशुपालन एवं डेयरी) और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह के निजी आवास पर गुरुवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टॉल किया गया। यह स्मार्ट प्रीपेड मीटर उनके पैतृक निवास स्थान नालंदा जिला स्थित गिलानीचक गांव के घर पर इंस्टॉल किया गया।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नालंदा स्थित गिलानी गांव के पैतृक आवास पर इंस्टॉल हुआ स्मार्ट प्रीपेड मीटर 2

इनके अलावा साउथ बिहार के 100 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों के घरों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं। जिनमें सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि शामिल हैं। खासकर जब से बिहार विद्युत विनियामक आयोग (बिईआरसी) द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है,

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नालंदा स्थित गिलानी गांव के पैतृक आवास पर इंस्टॉल हुआ स्मार्ट प्रीपेड मीटर 3तब से सांसद, विधायक, मुखिया, वार्ड मेंबर समेत सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी ही नहीं, आम उपभोक्ता भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। पूरे बिहार में अबतक करीब 66 लाख स्मार्ट प्रीपेड लगाए जा चुके हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article