बेगूसराय मे अपराधियों ने रात के अंधेरे में मानवता को किया शर्मशार, 80 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म

DNB Bharat Desk

घटना बखरी थाना क्षेत्र की हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे मानवता को शर्मशार कर देने वाली एक घटना सामने आई है । इस घटना में दो अपराधियों के द्वारा एक 80 वर्षीय वृद्ध विधवा महिला के साथ रात के अंधेरे मे सामुहिक दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिय बेगूसराय सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र की हैं। घटना के संबंध मे बताया जा रहा हैं महिला एक झोपड़ी नुमा घर मे अकेले रहा करती थीं। महिला के पति की बहुत दिन पहले मौत हो गए हैं।

बेगूसराय मे अपराधियों ने रात के अंधेरे में मानवता को किया शर्मशार, 80 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म 2महिला को अपना कोई बाल बच्चा भी नही हैं वो अपनी भाभी के साथ अकेले अपने नैहर मे रहा करती थीं। घटना के वक्त वृद्ध विधवा महिला अपनी भाभी से अलग झोपड़ी नुमा धर मे सोई थी तभी रात के अंधेरे मे उसके साथ दो लोगो के द्वारा मारपीट के बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के सामने आने के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ हैं। गांव के लोग के मुताबिक महिला अत्यंत ही गरीब है और जैसे-तैसे अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रही थीं इसी बीच देर रात्री उसके साथ अज्ञात बदमाशों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं।

बेगूसराय मे अपराधियों ने रात के अंधेरे में मानवता को किया शर्मशार, 80 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म 3पुलिस के मुताबिक बखरी पुलिस को यह सुचना मिली की बीती रात अज्ञात लोगो के द्वारा अस्सी वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मारपीट और यौन शोषण किया गया है। सुचना के बाद बखरी डीएसपी के नेतृत्व मे मौके पर पहुंच कर मामले की जॉच पड़ताल की गई हैं । पूछताछ में यह बात सामने आएगी ब्रिज महिला के साथ डेरा पर अज्ञात लोगों के द्वारा मारपीट और यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया गया है । पीड़ित महिला झोपड़ी नुमा धर मे रहती हैं और दुसरे के घरों से मांग चांग कर अपना पेट किसी तरह भरती हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे अपराधियों ने रात के अंधेरे में मानवता को किया शर्मशार, 80 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म 4इस संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति का बताया है की घटना की सूचना के बाद fsl टीम को इस घटना की जानकारी दी गई है वहीं महिला के मेडिकल जांच और इलाज के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जॉच के लिए डीएसपी बखरी के नेतृत्व मे घटना के सभी पहलुओं की जॉच कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।वहीं इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी दिखाई जा रही है लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल है। उन्होंने साफ तौर से कहा है कि इसमें जो दोषी है। उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तार करें नहीं तो आने वाला समय में बखरी के जनता उग्र आंदोलन करेंगे इसकी जवाबदाही सरकार और जिला प्रशासन की होगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article