सौरभ आनंद स्मृति टूर्नामेंट: वीरपुर ने छतौना को 128 रनों से रौंदा, सोनू बने ‘मैन ऑफ द मैच’

DNB Bharat Desk

बीपीएस प्लस टू स्कूल वीरपुर के मैदान में आयोजित सौरभ आनंद स्मृति जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवा लीग मैच बीसीसी वीरपुर एवं छतौना के बीच खेला गया। जिसमें बीसीसी वीरपुर ने 128 रनो से छतौना को प्राजीत कर दिया।

- Sponsored Ads-

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये बीसीसी वीरपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट पर शानदार 293 वे रन बनायी। जवाब में खेलने उतरी छतौना की टीम 15वें ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गयी।

सौरभ आनंद स्मृति टूर्नामेंट: वीरपुर ने छतौना को 128 रनों से रौंदा, सोनू बने 'मैन ऑफ द मैच' 2मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के बल्लेबाज सोनू को दिया गया। अंपायरिंग सत्यम कुमार व संजय झकास, स्कोरिंग राहुल कुमार व कमेंट्री कुलजीत कुमार ने किया।

Share This Article