समस्तीपुर: डॉक्टर को अपराधियों ने मारी गोली,डॉ बुरी तरह जख्मी, ससुराल में दरवाजे पर टहल रहे थे डॉक्टर

DNB Bharat Desk

 

अपराधियों ने पंद्रह लाख रुपये की मांगी थी रंगदारी

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में रंगदारी के लिए डॉक्टर को मारी गोली बुरी  बम भी फेंका। समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के वैनी गांव में रंगदारी नही देने पर एक डॉक्टर को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इससे पहले बदमाशों ने बम भी फेंका था। जिसमे डॉक्टर बच गए। फिर अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: डॉक्टर को अपराधियों ने मारी गोली,डॉ बुरी तरह जख्मी, ससुराल में दरवाजे पर टहल रहे थे डॉक्टर 2जख्मी डॉक्टर की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के ढोली थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अमृत राज अमर के रूप में की गयी है। डॉक्टर के जांघ में गोली लगी है। घटना सोमवार की रात उनके ससुराल समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैनी गांव स्थित उनके ससुराल में घटी है। आनन फानन में जख्मी डॉक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।स्थानीय लोगो के अनुसार घटनास्थल से पुलिस ने एक मैगजीन भी बरामद की है।

समस्तीपुर: डॉक्टर को अपराधियों ने मारी गोली,डॉ बुरी तरह जख्मी, ससुराल में दरवाजे पर टहल रहे थे डॉक्टर 3जख्मी डॉक्टर ने बताया कि वैनी में घर के निकट सड़क पर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचा और बम से हमला किया। जिससे वे बच गए। इस बीच बदमाशो ने गोली फायर कर दी। जिसमे वह जख्मी हो गया। गोली मारने से पहले पंद्रह लाख रुपये पहुचाने को कहा। फिर गोली मार दी। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article