अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर रेल कर्मी के घर 11 लाख की ज्वेलर्स एवं नगद रूपया चोरी की घटना को दिया अंजाम

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहार थाना के बैगनाबाद की घटना, चोरों लगभग 12 लाख की बडी चोरी की घटना को दिया अंजाम

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद रामपुर मोहल्ले में रेलवे कर्मी के घर ताला तोड़कर बदमाशों ने नगदी समेत करीब 12 लख रुपए मूल्य के सामान की चोरी की घटना को दिया अंजाम। लगातार पॉश इलाके में हो रही चोरी की घटना से शहरवासी पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

गृहस्वामी रेलवे में टीसीएम के पद पर तैनात कर्मी दीपक कुमार ने बताया कि ड्यूटी से आने के बाद 6 बजे सूचना मिला कि कहीं तार कट गए है जिसके बाद वह अपने किरायदार को बता कर सहायक के साथ राजगीर चले गए। वहां से करीब साढ़े 12 बजे लौट कर घर आए तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ और कमरे का सारा सामान बिखरा परा था।

पीड़ीत ने घटना सूचना अपनी शिक्षिका पत्नी और पुलिस को दी। पत्नी बेबी देवी ने बताया कि वे जमुई जिला के सिकंदरा में शिक्षिका है। उन्होंने बताया कि चोर ने गोदरेज तोड़कर 80 हजार नगद और 11 लाख के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बिहारथानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली मामले की छानबीन की जा रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article