बेगूसराय में माचिस की एक चिंगारी ने ली मासूम की जान, छत पर खेल रही बच्ची के कपड़ों में लगी आग

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां माचिस की एक चिंगारी ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी छीन ली।इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड नंबर 29 की है।

- Sponsored Ads-

मृत बच्ची की पहचान सुजीत राय की पुत्री किरण कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि किरण अपने कुछ साथियों के साथ घर की छत पर खेल रही थी।खेलने के दौरान ही उसके हाथ में माचिस आ गई।मासूमियत में माचिस जलाने की कोशिश के दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई।

बेगूसराय में माचिस की एक चिंगारी ने ली मासूम की जान, छत पर खेल रही बच्ची के कपड़ों में लगी आग 2देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से घिरी बच्ची चीखती-चिल्लाती हुई नीचे की ओर भागी। परिजन आनन-फानन में आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article