बेगूसराय मे रेल ट्रैक पार करने के दौरान एक रिटायर रेल कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे एक छोटी सी चूक ने पलक झपकते ही एक व्यक्ति को मौत के दहलीज पर पहुंचा दिया। जिसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। दरअसल इस घटना मे रेल ट्रैक पार करने की हड़बरी मे एक रिटायर रेल कर्मी की ट्रेन से कट कर मौके पर मौत हो गई है। घटना बेगूसराय रेलवे स्टेशन के समीप साबित्री सिनेमा हॉल के सामने रेलवे ट्रैक की है।

बताया जाता है की समान्य दिनों की तरह मृतक रेल कर्मी रेल ट्रैक पार करने लगा तभी ट्रेन ने उसे अपनी आगोश मे ले लिया। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी नकटी टोला के रहने वाले सरजूग मल्लिक के पुत्र नारायण मल्लिक के रूप मे हुई है।

बेगूसराय मे रेल ट्रैक पार करने के दौरान एक रिटायर रेल कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत 2घटना के संबंध मे रिस्तेदार मनोज मल्लिक ने बताया की मृतक रिटायर्ड रेल कर्मी थे जो आज रेल ट्रैक पार कर रहे थे तभी वो ट्रेन की चपेट मे आ गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इसकी सुचना मौके पर मौजूद लोगो परिजनों को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कारवाई मे जुट गई है।

Share This Article