बेगूसराय में निजी कंपनी के प्राइवेट गार्ड की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जाँच में जुटी

DNB Bharat Desk

 

घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केसावे की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज अहले सुबह एक निजी कंपनी के गोदाम में काम करने वाले प्राइवेट गार्ड की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई ,जिसके बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग सहित न्याय की गुहार लगाई है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केसावे की है। बताया जा रहा है कि सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोदपुर के रहने वाले आदित्य पाठक विगत चार महीना से केसाबे स्थित एक निजी कंपनी के गोदाम में प्राइवेट गार्ड के रूप में कार्यरत थे और इसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में निजी कंपनी के प्राइवेट गार्ड की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जाँच में जुटी 2आरोप लगाया जा रहा है कि आज सुबह 3 से 5 के बीच में इनको फांसी लगाई गई और जब उनकी हालत गंभीर हो गई तब आरोपियों ने इन्हें एक निजी नर्सिंग होम में पहुंचा दिया और मौके से फरार हो गए जहां पर की कुछ ही देर के पश्चात आदित्य पाठक की मौत हो गई । फिलहाल परिजनों ने के द्वारा रिफाइनरी थाने की पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है।

बेगूसराय में निजी कंपनी के प्राइवेट गार्ड की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जाँच में जुटी 3पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article