विचार गोष्ठी सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

DNB Bharat

दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के मुचकुंद वाचनालय में विचार गोष्ठी सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 
बुधवार को दिनकर पुस्तकालय सिमरिया के मुचकुंद वाचनालय में विचार गोष्ठी सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के मौके पर आयोजित वर्तमान समय में हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियां और भविष्य विषयक गोष्ठी में मुख्य वक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार महेश भारती ने कहा कि घटनाओं को सही सही जनता के बीच रखने का काम पत्रकार करते हैं।

यह एक जोखिम भरा कार्य है। अखबार में छपी हुई बातों को लोग सच मानते हैं। सच्चाई, स्वतंत्रता और लोकतंत्र का मूल्य पत्रकारिता के लिए दिशा निर्देश देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिन्दी पत्रकारिता की अहम भूमिका रही है। तकनीक में विकास के साथ पत्रकारिता का विस्तार हुआ है। अखबारों का जिला संस्करण आने से ज्यादा से ज्यादा खबरों को स्थान मिलने लगा है।

- Sponsored Ads-

वहीं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अपनी लेखनी के माध्यम से जनता को जागरूक करने का काम पत्रकारों का है। पत्रकार अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का काम करते हैं। इसलिए चौथा स्तंभ को मजबूत होना चाहिए। पुस्तकालय के सलाहकार लक्ष्मणदेव कुमार ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि वे सच को उजागर करें।

गोष्ठी को विनोद बिहारी, जितेन्द्र झा, विपिन कुमार राज आदि वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए अपनी अपनी विचार के दो शब्द रखे। वहीं गोष्ठी की अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह एवं संचालन सचिव संजीव फिरोज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दिनकर पुस्तकालय के सलाहकार सदस्य पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दिनकर पुस्तकालय की ओर से पत्रकार विपिन कुमार राज, सरोज कुमार, राहत रंजन, धर्मवीर कुमार, यदुनंदन पासवान आदि को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, कलम व नोटबुक देकर सम्मानित किया गया। मौके पर राधे कुमार, अमन कुमार, विशुनदेव राय, राजेन्द्र राय, सुनील कुमार सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article