बेगूसराय में मोहर्रम से पहले हिंसक झड़प: तेघड़ा में दो पक्षों के बीच बवाल, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मोहर्रम से ठीक पहले एक ऐसी वारदात सामने आई है  जो ना सिर्फ प्रशासन की नींद उड़ा चुकी है बल्कि प्रशासन पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल  गांव की है ।

- Sponsored Ads-

जहां पर मुस्लिम एवं हिंदू पक्ष के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पूरा विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।

बेगूसराय में मोहर्रम से पहले हिंसक झड़प: तेघड़ा में दो पक्षों के बीच बवाल, 9 लोग गंभीर रूप से घायल 2इस मामले में दोनों ही पक्षों के नौ लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए तेघरा पी एच सी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। हालांकि उक्त मामले में प्रशासन के द्वारा सामुदायिक विवाद से इनकार किया जा रहा है और बच्चों की विवाद की वजह से मारपीट की बात बताई जा रही है ।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article