खगड़िया में दरिंदगी की हद पार: लापता 4 वर्षीय मासूम का अरहर के खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk

खगड़िया जिले के गंगौर थाना अन्तर्गत भदाश गांव में चार वर्षीय बच्ची लापता होने के बाद अरहर खेत में बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। बच्ची खेत में मिलने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया।

- Sponsored Ads-

खगड़िया में दरिंदगी की हद पार: लापता 4 वर्षीय मासूम का अरहर के खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी 2परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। घटना को लेकर लोगों में अलग अलग तरह की चर्चाएं होने लगी है। लोग अपनी लंबी ज़ुबान से बच्ची के साथ गलत करने के उपरांत उसकी हत्या कर फेंकने की बात बताई जा रही है। वही कुछ लोग इसे दुश्मनी बता रहे हैं। मामले को लेकर खगड़िया पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बच्ची की निर्मम हत्या हुई है । बच्ची के साथ दुकर्म होने की पुष्टि तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने कर बाद पता चलेगा सकेगा।

खगड़िया में दरिंदगी की हद पार: लापता 4 वर्षीय मासूम का अरहर के खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी 3परिजनों के शिकायत पर पुलिस बच्ची की खोजबीन कर रही थी। पुलिस ड्रोन से भी बच्ची की खोजबीन की थी लेकिन कुहासा रहने के कारण बच्ची का पता नहीं चल सका। गांव के लोगों की मदद से आज बच्ची का शव अरहर के खेत से मिला है। इस घटना में पुलिस आरोपी को चिन्हित किया जा रहा है,जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाया जाएगा, जिससे आगे इस प्रकार की इलाके में कोई घटना ना हो।

Share This Article