सर्पदंश से युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जोकिया पंचायत की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र एवं वीरपुर थाना क्षेत्र की सीमा से सटी जोकिया पंचायत के टांड़ी निवासी लगभग 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार महतो सांप के काटने से जख्मी हो गया।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों व उसके परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए वीरपुर पीएचसी लाया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। बताया गया कि युवक की स्थिति नाजुक थी,जिससे रेफर किया गया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article