अमावा पंचायत के मुखिया राजा बाबू के ऊपर जानलेवा हमले को लेकर मुखिया संघ नाराज

DNB Bharat

विधायक डाॅ जितेन्द्र कुमार सहित मुखिया संघ के सदस्यों ने सुरक्षा को लेकर डीएम एसपी से मुलाकात कर लगाई मदद की गुहार।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के महमदपुर गांव के पास हथियार से लैस अपहरणकर्ताओं ने अमावा पंचायत के मुखिया राजा बाबू का अपहरण कर मरपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद नालंदा जिला मुखिया संघ में आक्रोश देखा जा रहा है। मुखिया संघ के सदस्यों ने बताया कि लगातार मुखिया के ऊपर आए दिन हो हमले हो रहे हैं।

- Sponsored Ads-

अमावा पंचायत के मुखिया राजा बाबू के ऊपर जानलेवा हमले को लेकर मुखिया संघ नाराज 2

जिसके कारण अब मुखिया भी नालंदा जिले में सुरक्षित नहीं है। इसी समस्या को लेकर नालंदा जिले के मुखिया संघ की अगुवाई में नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा से मिलकर सुरक्षा को लेकर गुहार लगाया। इस दौरान अस्थावां के जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार भी दोनों पदाधिकारियों से मिलकर इस समस्या के निदान को लेकर बात की।

मुखिया संघ ने एक सुर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नालंदा से मुखिया की सुरक्षा को लेकर अंगरक्षक एवं लाइसेंसी हथियार मुहैया कराने का आग्रह किया ताकि विपदा के समय इसका इस्तेमाल किया जा सके। वहीं जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि इस घटना में जो लोग भी शामिल हैं उसकी गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article