बिहार दिवस पर समस्तीपुर में मिनी मैराथन का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:बिहार दिवस के अवसर पर समस्तीपुर जिले में उत्साह और उमंग का अनूठा नजारा देखने को मिला, जब जिला उद्योग केंद्र, मोहनपुर रोड से एक भव्य मिनी मैराथन दौर का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

 इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, जिसके साथ ही सैकड़ों प्रतिभागी जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ पड़े। मिनी मैराथन दौर में युवाओं, छात्रों, स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था, वहीं जगह-जगह लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका हौसला बढ़ाया। 

बिहार दिवस पर समस्तीपुर में मिनी मैराथन का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी 2यह आयोजन न सिर्फ बिहार दिवस के महत्व को दर्शाता है, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संदेश देता है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं।

 बिहार दिवस पर समस्तीपुर में मिनी मैराथन का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी 3उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा। यह मिनी मैराथन समस्तीपुर में बिहार दिवस के जश्न को और भी खास बना गया।

बिहार दिवस पर समस्तीपुर में मिनी मैराथन का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी 4वही जिले में बिहार दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। शाम में कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिसमें जिला के प्रभारी मंत्री के शामिल होने की उम्मीद है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article