भगवानपुर में स्कूली बच्चों ने लिया बाल विवाह रोकने का प्रण, शिक्षकों ने किया जागरूक

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|प्रखंड के मध्य विद्यालय मेहदौली, अतरुआ,प्रखंड कॉलोनी, महेशपुर,पालीडीह, सहित अन्य  विद्यालयों में गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को ले बच्चों को शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक ने समाज में बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी साझा की। कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर में स्कूली बच्चों ने लिया बाल विवाह रोकने का प्रण, शिक्षकों ने किया जागरूक 2देश को इससे पूरी तरह मुक्त करना होगा। उन्होंने अपील की कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह,रईस उद्दीन,संजीव कुमार चौधरी,शिक्षक शानू नुपूर,पूनम कुमारी,श्वेता कुमारी,संगीता कुमारी,अजनीश कुमार,अनिल रजक,सलीम आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article