एक स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।वोट देने से बेहतर लोकतंत्र का निर्माण होता है – एसडीओ

DNB Bharat Desk

 

एक अच्छे लोकतंत्र के निर्माण के लिए आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है – राजकुमार गुप्ता,एसडीओ

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर के एमआरडी कॉलेज मेघौल में 17 फरवरी शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ सह अनुमंडल  निबंधक पदाधिकारी  राजकुमार गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होता है।लोकतंत्र सबसे बेहतर शासन पद्धति है। मतदाता बनना भारतीय नागरिकों का अधिकार है।

- Sponsored Ads-

कोई भी 18 वर्ष के पुरुष या महिला मतदाता बन सकते हैं।17 वर्ष के छात्र या छात्रा अपने को पंजीकृत करा सकते हैं।चार क्वालिफाईंग डेट होता है।18 वर्ष पूरा होते ही आप मतदाता बन सकते हैं। आपके वोट से सरकार का निर्माण होता है। मतदाता पहचान पत्र आपका पहचान होता है। मतदाता पहचान पत्र के माध्यम से देश के किसी कोने में आपको विभिन्न तरह की सुविधा मिलती है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होता है। मतदान के माध्यम से आप एक बेहतर नेतृत्व वाले सरकार का निर्माण कर सकते हैं। अस्ट्रेलिया में वोट नहीं करने पर जुर्मान होता है।

एक स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।वोट देने से बेहतर लोकतंत्र का निर्माण होता है - एसडीओ 2आजादी के बाद भारत में 18 वर्ष के पुरूष या महिला को एक साथ मतदान का अधिकार मिला। अभी भी कुछ देशों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है। आपके महत्वपूर्ण वोटों से सरकार का निर्माण होता है।भारतीय निर्वाचन आयोग ने मतदाता बनने की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। भारत में बहुदलीय शासन व्यवस्था है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप अपने वोट के माध्यम से प्रतिनिधियों को सांसद विधायक बना एवं हँटा भी सकते हैं। एक अच्छे लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान आवश्यक है।  चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। अनेक देशों में काफी संघर्ष के बाद वोट का अधिकार मिला है।एसडीओ ने  छात्र -छात्राओं को लोगों को अधिक से अधिक वोट देने के लिए प्रेरित किया।

एक स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।वोट देने से बेहतर लोकतंत्र का निर्माण होता है - एसडीओ 3बीडीओ खोदाबंदपुर नवनीत नमन ने विस्तार से वोटर बनने की प्रक्रिया,नाम हटाने व अन्य फार्म भरने की प्रक्रिया का वर्णन किया। मुखिया पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण में आप मतदाताओं की अहम भूमिका है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज शासी निकाय/ प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया गया कि मतदान हमारा अधिकार व कर्तव्य है,हम इसे निभाएंगे।

संचालन एमआरडी काँलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रो.ब्रजनंदन यादव व धन्यवाद ज्ञापन मुखिया पुरूषोत्तम कुमार ने किया। इस अवसर पर एमआरडी कॉलेज मेघौल की प्रभारी प्राचार्या कुमारी इंदु सिंहा, प्रो.कविता कुमारी, प्रो. मुन्नी कुमारी, प्रो.पंकज कुमार, प्रो.कृष्ण कुमार चौधरी, प्रो. संजय कुमार, प्रो.संजय कुमार सुमन, प्रो संजीव कुमार, प्रो. राजेश कुमार सैनी, हेड क्लर्क राजेश कुमार, प्रो. अनमोल कुमार, प्रो नवीन भारती,  प्रो.शमशाद खाँ, शिक्षकेत्तर कर्मी, सरोज महतों,दुर्गा प्लस टू हाई स्कूल  मेघौल के शिक्षक राम विनोद पासवान, अनिल कुमार समेत प्रोजेक्ट प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल, दुर्गा प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल एवं एमआरडी कॉलेज मेघौल के छात्र-छात्राएं  एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article