राष्ट्रीय खेल दिवस पर भगवानपुर के विद्यालयों में खेल व फिटनेस गतिविधियां आयोजित, ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का दिया संदेश

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में खेल एवं फिटनेस से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने तथा स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के लिए उन्हें प्रेरित करना रहा।

- Sponsored Ads-

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भगवानपुर के विद्यालयों में खेल व फिटनेस गतिविधियां आयोजित, 'एक घंटा खेल के मैदान में' का दिया संदेश 2इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का प्रमुख संदेश ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ रहा। इसके माध्यम से बच्चों को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए समय देने के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भगवानपुर के विद्यालयों में खेल व फिटनेस गतिविधियां आयोजित, 'एक घंटा खेल के मैदान में' का दिया संदेश 3विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार विभिन्न खेल, योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। शिक्षकों ने नियमित रूप से खेल और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह, शिक्षक रईस उद्दीन, विश्वनाथ, प्रमोद सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Share This Article