बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत चौथे दिन शाम ग्रुप ए का पुरूष वर्ग का दो मैच खेला गया

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

यमुना भगत स्टेडियम, खेल गांव बरौनी, तेघड़ा में पश्चिम बंगाल एवं चंडीगढ़ के बीच मैच खेला गया, वहीं आईओसीएल बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में उड़ीसा एवं मेघालय के टीमों के बीच मुकाबला हुआ।

पश्चिम बंगाल एवं चंडीगढ़ के बीच खेले गए मुकाबले में पश्चिम बंगाल की टीम में चंडीगढ़ की टीम को एक तरफा मुकाबले में 6-1 से हरा दिया।

बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत चौथे दिन शाम ग्रुप ए का पुरूष वर्ग का दो मैच खेला गया 2पश्चिम बंगाल की तरफ से पहले हॉफ में दो गोल एवं दूसरे हॉफ में चार गोल दागे गए। पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी इरफान सरदार ने अपने टीम की तरफ से चार गोल दागे, उन्होंने 9वे, 49वे, 67वे एवं 86वे मिनट पर गोल किया। वहीं जाहिर हुसैन सरदार ने छठे मिनट पर एवं अमन यादव ने 85वे मिनट पर एक- एक गोल किया।

पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी रॉनित मंडल को 54वे मिनट में मैच रेफरी द्वारा येलो कार्ड दिया गया। चंडीगढ़ की टीम मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

दूसरी तरफ उड़ीसा एवं मेघालय के बीच खेले गए मुकाबले में उड़ीसा की टीम ने मेघालय की टीम को 2-1 से पराजित कर दिया।  दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ।

बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत चौथे दिन शाम ग्रुप ए का पुरूष वर्ग का दो मैच खेला गया 3उड़ीसा के खिलाड़ी रोनिक मांझी ने दो गोल दागे, पहले हाफ के 13वे मिनट पर पहला एवं दूसरे हाफ के 47वे मिनट में दूसरा गोल किया। मेघालय की ओर तरफ से खिलाड़ी डोनबोक्लाग ख़र्जना ने दूसरे हॉफ के 67वे मिनट में पहला और एक मात्र गोल किया।

मेघालय की खिलाड़ी डोनबोक्लाग ख़र्जना को मैच रेफरी ने 45+1 मिनट पर येलो कार्ड दिया। वहीं बरियल टुडू को 59वे मिनट पर एवं  निलेश तिग्गा को आखिरी समय 90+7 मिनट पर मैच रेफरी ने येलो काट दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article