संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में जिले में अव्वल

DNB Bharat Desk

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर पूरे जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। विद्यालय के कुल 215 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

- Sponsored Ads-

इस वर्ष उत्कर्षा रंजन ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अर्नव झा (95%), आयुष कुमार पंडित (94%), साक्षी कुमारी (93.5%), स्वेत (93%), सौम्य साहू (93%), स्तुति आनंद (93%), सत्यजीत (92%), निखिल (92%), आयुषी (91.5%), अनिकेत राज (91%) एवं श्रेया भरद्वाज (90%) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय के 43 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि शेष सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में जिले में अव्वल 2विद्यालय के निदेशक श्री सुनील कुमार सिंह ने इस सफलता का श्रेय प्राचार्य के कुशल नेतृत्व, शिक्षकों की मेहनत एवं विद्यार्थियों की लगन को दिया। संत पॉल एजुकेशनल सोसायटी के सचिव श्री रामबली सिंह ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये बच्चे भविष्य में देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

विद्यालय की प्रेसिडेंट श्रीमती लक्ष्मी कुमारी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं प्राचार्या श्रीमती तनु सौरव ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिया।

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा का शानदार प्रदर्शन, CBSE 10वीं में जिले में अव्वल 3विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं शिक्षाविदों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण—राम कुमार मिश्रा, रंजीत कुमार, संजीव कुमार सिंह, त्रिपुरारी कुमार सिंह, रंजन कुमार, राज किशोर, एस. रामचंद्रन, राम पुनीत राय, कंचन कुमारी, प्रेम माधुरी, राकेश कुमार, संजीत कुमार एवं भारती कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article