नुकीली काटी से दोनों आंखों को फोड़ा, हरनौत थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में अँखफोड़वा कांड को अंजाम दिया गया है हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव के वार्ड संख्या 11 स्थित मुसहरी टोला से एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
यहां गांव के ही 12 वर्षीय छात्र सन्नी कुमार की आंख फोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।बताया जा रहा है कि सन्नी कुमार स्थानीय सरकारी विद्यालय में कक्षा 8 वीं का छात्र है। उसके पिता श्रावण कुमार तांती मेहनत-मजदूरी कर होटल में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सन्नी दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा है।
परिजनों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले सन्नी अपने भाई के साथ खेल रहा था। इसी दौरान सन्नी कुमार के भाभी सुग्गी देवी के बेटे साहिल को खेल-खेल में हल्की चोट लग गई थी। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी।आरोप है कि शुक्रवार को सन्नी को अकेला पाकर उसकी भाभी सुग्गी देवी ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी आंख फोड़ दी।
घटना के बाद परिजन घायल सन्नी को तत्काल बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।दोनों पक्षों से कुल सात लोगों पर मामला दफन किया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क