भगवानपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दुसरे दिन 10 अध्यक्ष पद व 28 कार्यकारणी समिति ने दाखिल किया पर्चा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव आगामी 29 नवम्बर को होना है जिसके लेकर 16,17 तथा 18 नवंबर को नामांकन की तिथि निर्धारित है।16 तारीख अर्थात शनिवार को पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ वहीं रविवार को अध्यक्ष पद हेतु विभिन्न पैक्स के लिए कुल 10 व कार्यकारिणी हेतु 28 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।मेंहदौली पैक्स अध्यक्ष के लिए दो लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उक्त पैक्स के निवर्तमान अध्यक्ष कार्तिक सिंह चौथी बार नामांकन दाखिल किए हैं इसके पूर्व वे लगातार तीन बार पैक्स अध्यक्ष रहे हैं।

भगवानपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दुसरे दिन 10 अध्यक्ष पद व 28 कार्यकारणी समिति ने दाखिल किया पर्चा 2इस बार भी भारी समर्थकों की भीड़ के साथ वे नामांकन करने पहुंचे थे। वहीं उसी पैक्स से अध्यक्ष पद हेतु अमरजीत सहनी ने भी नामांकन दाखिल किया है वहीं दामोदरपुर पंचायत स्थित पैक्स अध्यक्ष पद हेतु अभिषेक भारती ने भी चौथी बार नामांकन दाखिल किए हैं।वे 2009से 2019 तक पूर्व में उक्त पद पर आसीन रहे हैं तीसरी बार वे चुनाव हार गए थे।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दुसरे दिन 10 अध्यक्ष पद व 28 कार्यकारणी समिति ने दाखिल किया पर्चा 3वहीं नरहरिपुर पैक्स अध्यक्ष पद हेतु दो  कीरतपुर , लखनपुर, तकिया,काजीरसलपुर, चंदौर पैक्स अध्यक्ष पद हेतु एक एक अभ्यर्थीयों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है वहीं मेंहदौली पैक्स के कार्यकारिणी हेतु दो, कीरतपुर पैक्स कार्यकारिणी हेतु एक, नरहरिपुर पैक्स कार्यकारिणी हेतु 11 , दामोदरपुर पैक्स कार्यकारिणी हेतु 4 , रसलपुर पैक्स कार्यकारिणी हेतु 1, लखनपुर पैक्स कार्यकारिणी हेतु एक, चंदौर पैक्स कार्यकारिणी हेतु 6, तकिया पैक्स कार्यकारिणी हेतु एक, तथा काजीरसलपुर पैक्स कार्यकारिणी हेतु एक अभ्यर्थीयों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

भगवानपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दुसरे दिन 10 अध्यक्ष पद व 28 कार्यकारणी समिति ने दाखिल किया पर्चा 4नामांकन हेतु तीन टेबल लगाये गये हैं।इसके साथ ही पैक्स चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के उपरांत समर्थक अपने अपने प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर तथा हौसला अफजाई हेतु उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article