समस्तीपुर: यू.एन. पैलेस में समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा 2025 आयोजित

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर शहर के यू.एन.पैलेस में समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा 2025 आयोजित की गई l समारोह का शुभारंभ सहकारिता ध्वज फहरा कर दरभंगा के संयुक्त निबंधक विकाश कुमार बरियार, अध्यक्षता सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, संचालन उपाध्यक्ष सुनील कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध निदेशक ने किया l वार्षिक आम सभा का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि सह बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने किया l उनका स्वागत बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने पाग, चादर, माला, बुके तथा मोमेंटो से किया l

- Sponsored Ads-

बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि किसानों के कल्याण हेतु पैक्स लगातार काम कर रही है l बिहार के विकास में पैक्सो की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है l वार्षिक आम सभा में विगत वर्ष की वार्षिक बैठक के कार्यवाही की संपुष्टि, विगत वर्ष के वार्षिक प्रतिवेदनों का अनुमोदन, तुलन पत्र तथा आय व्यय का अनुमोदन व बजट की स्वीकृति, सूचीबद्ध सनदी लेखाकार से कराए गए अंकेक्षणो  का अनुमोदन, नाबार्ड तथा अन्य वाणिज्यिक बैंकों से प्राप्त लोन का अनुमोदन, बैंक में अंगीकृत लोन का अनुमोदन किया गया l अपने अध्यक्षीय संबोधन में समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि वर्तमान बैंक ने 44 वर्षो का सफर पूरा किया है l

समस्तीपुर: यू.एन. पैलेस में समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा 2025 आयोजित 2इस सफर में बैंक लगातार विकास कर रहा है l मोबाइल बैंकिंग ऐप भी लॉन्च किया गया है l बैंक लगातार लाभ अर्जित कर रहा है l साविधिक अंकेक्षक के द्वारा बैंक को A ग्रेड दिया गया है l उन्होंने कहा कि बैंक भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘ पैक्स कंप्यूटरीकरण’, पैक्सो को ग्रीन पार्क बनाना आदि योजनाओं पर काम कर रही है l सहकार भवन का निर्माण प्रारंभ हो गया है l लोन वसूली हेतु पैक्स को कमीशन देने का सुझाव दिया गया है l बैंक का कैपिटल 954 करोड़ है जो पिछले वर्ष से 84 लाख अधिक है l

समस्तीपुर: यू.एन. पैलेस में समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा 2025 आयोजित 3इस अवसर पर बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह, संयुक्त निबंधक, दरभंगा विकाश कुमार बरियार, अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, वैशाली अध्यक्ष सुधीर रंजन, निदेशक राम कलेवर सिंह, निदेशक राम कुमार झा, निदेशक रामकुमार झा, निदेशक श्याम सुंदर प्रसाद, निदेशक रामकुमार यादव, निदेशक प्रवीण रौशन, निदेशक रंजन पासवान, निदेशक प्रभा कुमारी, निदेशक अंजु देवी, प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, 

समस्तीपुर: यू.एन. पैलेस में समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक की वार्षिक आम सभा 2025 आयोजित 4अंकेक्षण पदाधिकारी राजेश कुमार, इफको के जिला प्रबंधक मोo फराज अहमद, कुमार प्रसिद्द झा, पूर्व शाखा प्रबंधक श्याम शंकर चौधरी, सुशील चौधरी, मृत्युंजय किशोर ठाकुर, सहायक प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा, जिला सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार, लोन पदाधिकारी चंद्रशेखर कुमार,  राम विनेश दास, जे.शांडिल्य, विश्वनाथ चौधरी, शाखा प्रबंधक  शंकर सिंह, शशिकला कुमारी, रूपम कुमारी, समाजसेवी अनंत कुशवाहा, राकेश कुमार ठाकुर तथा संदीप सरकार सहित जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष मौजूद थे l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article