बछवाड़ा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्म दिन महादलित वस्ती में केक काटकर मनाया गया

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले कै बछ्वाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के महादलित टोले में बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के 78 वां जन्मदिन महादलित टोले में बड़े ही सादगी और सामाजिक भावना के साथ मनाया गया। मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने लोगो के बीच केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायत से राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। 

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्म दिन महादलित वस्ती में केक काटकर मनाया गया 2इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 06 महादलित टोल में दलित भोज का आयोजन किया गया। वही महादलित टोल के सभी परिवारों के बीच चुड़ा दही,सब्जी खिलाकर सौहार्द पुर्ण तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन मनाया। दलित महाभोज में बच्चे बूढ़े नौजवान स्त्री पुरुष सभी शामिल हुए और भोज का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय जनता दल बेगूसराय के जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। भोजन दान से बङा कोई दान नहीं होता है।

बछवाड़ा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्म दिन महादलित वस्ती में केक काटकर मनाया गया 3इसलिए गरीबों के रहनुमा व मसीहा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर महादलित लोगों के बीच भोजन कराया गया।  मौके पर राजद के जिला महा सचिव अरूण यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार दीपक उर्फ मनोज यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव, युवा जिला महासचिव बलराम निषाद, प्रखंड अध्यक्ष सुनिल यादव, प्रखंड महासचिव रामराजी महतो, पंचायत अध्यक्ष दिलीप सहनी, अनिल चौधरी, विजय राम, राम चन्द्र राय, अवधेश कुमार सिंह, पवन यादव, जीबू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article