बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने बेगूसराय पुलिस लाइन में नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारी के प्रशिक्षण की व्यवस्था की

DNB Bharat Desk

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के दृष्टिकोण से आज से बेगूसराय पुलिस लाइन में नव प्रोन्नत जमादार एवं सब इंस्पेक्टर ,सहायक सब इंस्पेक्टर को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने बेगूसराय पुलिस लाइन में ही प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। सर्वप्रथम बेगूसराय के डीआईजी आशीष भारती बेगूसराय पुलिस लाइन पहुंचे जहां उन्हें पदाधिकारी के द्वारा सलामी दी गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने बेगूसराय पुलिस लाइन में नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारी के प्रशिक्षण की व्यवस्था की 2तत्पश्चात उन्होंने बेगूसराय के एसपी मनीष सदर डीएसपी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ सर्वप्रथम प्रशिक्षण की शुरुआत की एवं नव प्रोन्नत पदाधिकारी से बातचीत की। उन्होंने पदाधिकारी को पुलिस की भूमिका याद दिलाते हुए कहा की पुलिस का कर्तव्य है कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाया जाए और इसके लिए हम सबों को तत्परता से काम करना होगा।

बेबेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने बेगूसराय पुलिस लाइन में नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारी के प्रशिक्षण की व्यवस्था की 3गूसराय एवं खगड़िया जिले के 70 नव प्रोन्नत पदाधिकारी आज इस प्रशिक्षण केंद्र में शामिल हुए। डीआईजी आशीष भारती ने सभी नव प्रोन्नत पदाधिकारी को बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article