समस्तीपुर: आरोपियों पकड़ने पहुंची विभूतिपुर पुलिस पर उपद्रवियों ने जमकर किया पथराव, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस कर्मी घायल  

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत मेंचोरी के आरोपियों पकड़ने पहुंची विभूतिपुर पुलिस पर उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया। इस घटना में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप का दाहिना हाथ टूट गया। वहीं महिला पुलिस नितू कुमारी व एएसआई सत्येंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को ईलाज के लिए सीएससी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया।

जहां एएसआई सत्येंद्र कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची चार थाना की बड़ी संख्या में पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला एवं एक पुरुष उपद्रवियों को हिरासत में लेकर थाना लाया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 22 जुलाई की रात्रि कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 08 निवासी जय नारायण लाल के पुत्र विकास कुमार के बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया था। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी।

समस्तीपुर: आरोपियों पकड़ने पहुंची विभूतिपुर पुलिस पर उपद्रवियों ने जमकर किया पथराव, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस कर्मी घायल   2पीड़ित थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विभूतिपुर पुलिस चोरी के आरोपियों को पकड़ने पहुंची । पुलिस को पहुंचते ही उपद्रवियों द्वारा छत पर से पथराव करना शुरू कर दिया। जिस घटना में थाना अध्यक्ष सहित एक महिला एवं एक पुरुष पुलिस जख्मी हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपद्रवियों द्वारा फायरिंग भी किया गया। लेकिन पुलिस फायरिंग की बात से साफ तौर पर इंकार की है।

Share This Article