बिहार शरीफ के टाऊन हॉल में दानवीर भामा शाह समारोह सह तैलीक वैश्य चेतना सभा का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ के टाउन हॉल में रविवार को दानवीर भामाशाह समारोह सह तैलिक वैश्य चेतना सभा का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के प्रभावशाली और प्रबुद्ध लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया।

बिहार शरीफ के टाऊन हॉल में दानवीर भामा शाह समारोह सह तैलीक वैश्य चेतना सभा का किया गया आयोजन 2कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैश्य समाज के नेता अनिल अकेला ने कहा कि तैलिक समाज को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना वक्त की जरूरत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नालंदा जिले में वैश्य समाज की जनसंख्या काफी अधिक है, फिर भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व नगण्य है। अनिल अकेला ने यह भी कहा कि वर्तमान में नालंदा जिले में मुख्यमंत्री, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक ही समाज के प्रतिनिधियों का वर्चस्व है।

बिहार शरीफ के टाऊन हॉल में दानवीर भामा शाह समारोह सह तैलीक वैश्य चेतना सभा का किया गया आयोजन 3जबकि वैश्य समाज हर चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करता है, लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी से वंचित रह जाता है।उन्होंने साफ तौर पर संकेत दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज उसी राजनीतिक दल का समर्थन करेगा जो समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देगा और टिकट देने में प्राथमिकता देगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article