खोदावंदपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, रामनवमी और ईद पर शांति बनाए रखने की अपील की गई

DNB BHARAT DESK

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना परिसर में रामनवमी और ईद के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार की शाम थाना परिसर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने किया। बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि राम नवमी और ईद इस बार चुनावी मौषम के बीच हो रहा है। प्रशासन भी सजग है।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, रामनवमी और ईद पर शांति बनाए रखने की अपील की गई 2हम और आपसब को जबाबदेही बनती है। दोनो ही त्योहार को आपसी सद्भाव से शांतिपूर्वक मनावें। बैठक में मेघौल पेठिया दुर्गा पूजा मेला एवं बाड़ा चैती दुर्गा मेला में विशेष पुलिस बल तैनाती का निर्णय लिया गया है। ईद के दिन बरियारपुर पश्चमी और तेतराही मस्जिद में नमाज आगे पढ़ने को लेकर मुश्लिम भाइयो के दो पक्षो के बीच विवाद का आपसी बातचीत से निस्तारण किया गया। तथा दोनो पक्षो ने सुबह में अलग अलग एक सात बजे से पूर्व और एक सात बजे के बाद पढ़ने का निर्णय लिया।

खोदावंदपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, रामनवमी और ईद पर शांति बनाए रखने की अपील की गई 3मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन, भकपा नेता जागेश्वर राय, मो.शैफी, मो.सकील अहमद, मो.खुरो, पूर्व मुखिया कृष्णदेव चौधरी, प्रभारी मुखिया राम चन्द्र महतो राकेश, त्रिवेणी महतो, पूर्व मुखिया अनिल कुमार राय, राम पदार्थ महतो, कॉंग्रेस नेता अर्जुन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article