मामला खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सुनौली गांव के पास की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गोली लगने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सुनौली गांव के पास की है।
मृतक व्यक्ति की पहचान सुनौली गांव के रहने वाले नीरज कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि 13 अगस्त को नीरज कुमार मॉर्निंग और करने के लिए घर से निकला था। मॉर्निंग वॉक करने के दौरान ही अपराधियों ने नीरज कुमार को गोली मार दिया था। जिससे नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कारण जहां इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई है।
मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घटना की सूचना परिजनों के द्वारा नगर थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है मिली जानकारी के अनुसार मृतक नीरज कुमार जमीन का धंधा करता था। और नीरज कुमार जमीन खरीद बिक्री का काम करता था इसी सिलसिले में अपराधियों ने उसे गोली मारा था।
डीएनबी भारत डेस्क