विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर मतदाताओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी जानकारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के बुथ संख्या 291 जो प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर उर्दू में अवस्थित है में शुक्रवार को उपस्थित मतदाताओ को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की जानकारी देने प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर पहुंचे।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि विगत एक जुलाई से प्रखंड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 चल रहा है, जिसमें मतदाता व बीएलओ दोनों को गणना प्रपत्र भरने को लेकर अनेक परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।। उक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर उर्दू के प्रांगण में उपस्थित उक्त पंचायत स्थित वार्ड संख्या 4, 5 व 6 के मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देने प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर पहुंचे।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर मतदाताओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी जानकारी 2उन्होंने उक्त अवसर पर उपस्थित मतदाताओं को उपर्युक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा दिए गए गणना प्रपत्र को भर कर उसके साथ एक पासपोर्ट साइज तस्वीर व उसके साथ मैट्रिक का सर्टिफिकेट,जाति प्रमाण पत्र,स्थाई निवास प्रमाण पत्र, अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जमीन की रजिस्ट्री का पेपर, भारतीय वैलिड पासपोर्ट, किसी आफिसर द्वारा साइन किया हुआ पारिवारिक वंशावली में से कोई एक दस्तावेज संलग्न कर देना है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस मतदाता का नाम 2003 तक के मतदाता सूची में शामिल है तो उन्हें उक्त मतदाता सूची का छायाप्रति गणना प्रपत्र में संलग्न कर के देना होगा। ऐसे मतदाताओं को फिर अन्य कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर मतदाताओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी जानकारी 3वहीं उन्होंने कहा कि अगर किन्हीं मतदाताओं के पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दस्तावेज नहीं हैं तो वे अविलंब स्थानीय निवास प्रमाण पत्र बनवा लें और उसे उक्त प्रपत्र में संलग्न कर दें। उक्त अवसर पर बीएलओ मोहम्मद दाउद व मुहम्मद नदीम,प्रखंड बिस सुत्री के सदस्य मुहम्मद ग़ालिब, वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य दानी तांती, वार्ड संख्या 5 के वार्ड सदस्य गुलशन खातुन, वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजीव कुमार ,उजो साह, कपिल देव साह, रामप्रसाद मंडल, मोहम्मद शौकत, मुहम्मद बारिक सहित बड़ी संख्या में स्त्री व पुरुष मतदाता उपस्थित थे।

Share This Article