बेगूसराय बीहट मुख्य पार्षद ने दो वार्डो में चलाया जन संवाद जागरूकता अभियान

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बीहट-मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर -5 एवं -6 हाजीपुर में जन संवाद जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया।

- Sponsored Ads-

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद बबीता देवी ने बताया कि बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, समाजसेवी सुबोध कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अजय कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरिनंदन कुमार, चन्दन कुमार, विकास मित्र प्रवीण कुमार के साथ अनूसूचित जाति के महादलित टोलों में जाकर जागरूकता अभियान चलाकर केंद्र एवं बिहार सरकार के नगर एवं आवास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित सभी योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई।

बेगूसराय बीहट मुख्य पार्षद ने दो वार्डो में चलाया जन संवाद जागरूकता अभियान 2उनके बीच की मुख्य समस्याओं को संकलित कर निष्पादित किए जाने का निर्देश दिया गया है। ताकि किसी भी सुविधाओं से कोई वंचित नहीं रह जाए। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी मिलकर उनके समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा सभी योजनाओं का लाभ पात्र सभी लाभार्थियों को दिलाया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article