गर्मी छुट्टी समाप्त होते ही विद्यालय का संचालन होगा शुरू,सोमवार से साढ़े नौ से चार बजे तक संचालित होंगे सभी सरकारी विद्यालय

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालय सोमवार से पूर्वाह्न 9.30 से अपराह्न चार बजे तक संचालित होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश निर्गत किया है।

- Sponsored Ads-

आदेश के मुताबिक पूर्वाह्न 9.30 से 10 बजे तक विद्यालयों में प्रार्थना आदि होगी। पूर्वाह्न 10 से 10.40 बजे तक पहली घंटी चलेगी। पूर्वाह्न 10.40 से 11.20 बजे तक दूसरी घंटी चलेगी।

पूर्वाह्न 11.20 से मध्याह्न 12 बजे तक तीसरी घंटी चलेगी। मध्याह्न 12 से अपराह्न 12.40 बजे तक टिफिन होगा। टिफिन में ही प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसे जाएंगे। आठवीं घंटी 4 बजे समाप्त होगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article