दो गुमशुदा नाबालिग किशोर को भगवानपुर पुलिस ने किया बरामद

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकदुल्लम गांव से  18 जून को लापता हुए दो नाबालिग किशोर को भगवानपुर पुलिस ने तेघड़ा स्टेशन से बरामद किया है। दोनों को बरामद कर शुक्रवार को थाना लाया गया। इस संबंध में बनवारीपुर निवासी उमेश कुमार ने बच्चों  के गुमशुदगी को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

- Sponsored Ads-

प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस दोनों नाबालिग किशोरों की खोजबीन में जुट गई थी।  थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों को तेघड़ा स्टेशन से बरामद किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article