पृथ्वी और प्रकृति है तो आने वाला कल भी हमारा सुरक्षित है, यहां हर दिवस पृथ्वी दिवस है।
डीएनबी भारत डेस्क
पृथ्वी और प्रकृति है तो आने वाला कल भी हमारा सुरक्षित है, यहां हर दिवस पृथ्वी दिवस है। ख़ुद के लिए और अपने आने वाले पीढियों के लिए संसार की सबसे बहुमूल्य और ईश्वर द्वारा दिया गया अनमोल उपहार प्रकृति के साथ- साथ पृथ्वी को सुरक्षित रखना होगा और प्रकृति की अक्षुण्णता को बनाए रखना होगा। पृथ्वी है तो सभी प्राकृतिक चीज़ों को अपना स्थान मिला हुआ है। पृथ्वी पर मानव जीवन सहित चराचर जगत के समस्त प्राणियों का जीवन है और समस्त प्राणियों का जीवन जीने का मूल आधार प्राकृतिक रूप से पृथ्वी से ही मिलता है। संसार में प्राकृतिक तौर पर पृथ्वी का कोई विकल्प नहीं है।

संसार, प्रकृति, प्राकृतिक, मानव जीवन सहित पाताल से लेकर वायुमंडल तक का संरक्षण का मात्र एक आधार पृथ्वी पर से ही सम्भव है। पृथ्वी और प्रकृति है तो आने वाला कल भी हमारा सुरक्षित है। यहां हर दिवस पृथ्वी दिवस है। उसी प्रकार से एवरी सन्डे साईकिल पे संडे हो। साइकिल पे संडे के 600 वें रविवार को पैडलिंग फॉर चेंज कार्यक्रम में साइकिल यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ जोश, जुनून और उमंग को लेकर गजब का उत्साह था। सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट से 6 किलोमीटर यात्रा एनएच 31 के सहारे हर्ल टाउनशिप परिसर तक की गई। यात्रा में जहां एक तरफ बच्चों ने भाग लिया। वहीं दूसरी तरफ सैकड़ों युवकों और सीनियर सिटीजन के लोगों ने भी भाग लिया।
आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के के साइकिल पे संडे अभियान के 600 वें यात्रा की शुरुआत राष्ट्रकवि दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर परिसर में मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वंभर सिंह, नगर निगम के साइकिल यात्री व पूर्व महापौर संजय सिंह, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पर्यावरणविद शिव प्रकाश भारद्वाज, गणेशदत्त महाविद्यालय बेगूसराय डॉ शशिकांत पांडेय, प्रो जे पी शर्मा, मध्य विद्यालय बीहट के प्रधान रंजन कुमार, साइकिल पे संडे महिला विंग की अनुपमा सिंह, पत्रकार पुष्पराज एवं प्रभाकर कुमार सिंह के द्वारा बरगद और तुलसी में गंगा जल डालकर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ कुन्दन कुमार, स्वागत अंशु कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सचिव गणेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत साइकिल पे संडे के विनोद भारती, बिपिन कुमार राज, सुजीत कुमार, कुणाल कुमार, शुभम कुमार, गोविंद, राम गोविंद, प्रशांत कुमार, राजू कुमार, शिव कुमार, कन्हैया, अंकित, साक्षी सहित अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। वहीं नेपाल समेत 6 जिले के कुल 28 गांव के साइकिल यात्रियों ने भाग लिया। वहीं साइकिल पे संडे के पैडलिंग फॉर चेंज कार्यक्रम में केवल बीहट नगर परिषद क्षेत्र के साइकिल यात्रियों ने ही भाग नहीं लिया। बल्कि नेपाल से आए सिन्नी ठाकुर, जमुई से साइकिल यात्री विनय कुमार, पटना, लखीसराय, समस्तीपुर और वैशाली से आए अभियानी सदस्यों ने भाग लिया।
वहीं बेगूसराय के बीहट, असुरारी, सिमरिया, सिमरिया घाट, लवकी, कसहा, बड़ियाही, रूपनगर, अमरपुर, गंगा प्रसाद, विष्णुपुर चांद, मल्हीपुर, चकिया, महना, नूरपुर, पपरोर, गढ़हाड़ा कील, बारो, सिंगदाहा, बथौली, सहुरी, रचियाही, बछवाड़ा सहित 38 गांव के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर साइकिल पे संडे अभियान की ओर से बर्तन बैंक की शुरुआत की गई। अभियान के संयोजक डॉ कुंदन कुमार ने बताया। साइकिल पे संडे द्वारा आम लोगों को निशुल्क फिलहाल स्टील ग्लास और थाली विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि लोग उपयोग करने बाद उसे फिर वास करके उसे लौटा देंगे।
वहीं इस अवसर पर साईकिल पे संडे टीम द्वारा अपने सभी आगत अतिथियों सहित सभी साईकिल यात्रियों को प्लास्टिक रहित उपहार एवं अनमोल रत्न पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में डीएवी स्कूल, नगर परिषद बीहट, स्थानीय प्रशासन, चकिया थाना, एफसीआई थाना, जीरोमाइल ओपी, स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी मेडीकल टीम, योगा टीम, बालरंग मंच सहित कई अन्य टीमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बताते चलें कि आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन एवं उसके विंग साईकिल पे संडे टीम द्वारा अपने स्तर से निरन्तर रूप से पर्यावरण ,भूगर्भीय जल, संरक्षण, शिक्षा ,कला सांस्कृतिक, को लेकर नुक्कड़ नाटक, जागरूकता अभियान, अनहद यात्रा निकाल कर समस्त प्राणियों को सन्देश देने का काम कर रहा है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट