लाखो थाना अध्यक्ष पर दोनों युवको को लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे पुलिस की कारवाई एक बार फिर सबालो के घेरे मे है जहाँ पुलिस के एक अधिकारी पर दो निर्दोष युवको की पिस्टल की बट और लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है। इस मामले मे घायल दोनों युवको का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे कराया गया। जहाँ से पुलिस ने दोनों युवको को जेल भेज दिया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र की है जहाँ लाखो थाना अध्यक्ष पर दोनों युवको को लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की है। मामले मे बताया जा रहा है की दोनों युवक थाना पर अपने एक दोस्त को छुड़ाने गए थे।
इसी बात से नाराज लाखो के थाना अध्यक्ष ने दोनों युवको को रूम मे बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई की है। घायल दोनों युवको की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक गावं के रहने वाले सिकंदर सिंह के पुत्र गुलशन कुमार और चाक गाँव वार्ड नंबर बारह के रहने वाले मुरारी सिंह के पुत्र ज्योति कुमार के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे घायल गुलशन कुमार ने आरोप लगाया है की मंगलवार की सुबह पुलिस द्वारा उनके एक दोस्त को पकडे जाने के बाद वो लोग उसे छुड़ाने लाखो थाना गए थे। इसी क्रम मे लाखो के थाना अध्यक्ष ने दोनों को पकड़ कर पिस्टल के बट और लाठी डंडा से सर सहित अन्य जगहों पर बेरहमी से पिटाई की। जिससे दोनों को सर सहित अन्य शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोटे आई है।
वही घटना के संबंध मे ग्रामीण पड़ोसी कुमुद कुमार ने बताया की युवक लोग खगड़िया की तरफ से आ रहा था जहाँ लाखो टॉल प्लाजा के समीप किसी से झगड़ा हुआ था इसी सिलसिला मे पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए लाया था। दोनों का आरोप है की पुलिस द्वारा दोनों की गंभीर रूप से पिटाई की गई है। जाँच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। वही इस घटना से जिला के बुद्धिजीवियों मे भी रोष देखा जा रहा है। वही इस संबंध मे पुलिस के अधिकारियो का कोई बयान उपलब्ध नहीं हो पाया है।
डीएनबी भारत डेस्क