समस्तीपुर: चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी की टीम ने मृतक के परिजन से मिल उपलब्ध करायी हजारों रूपए की राहत सामग्री

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

उजियारपुर। प्रखंड मुख्यालय के उजियारपुर बाजार निवासी, जितेंद्र पोद्दार की पिछले दिनों एक हादसे में हुई मौत के बाद, उनके पिड़ित परिवार से मिलने, प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला गांव निवासी, जिले के चर्चित युवा  समाजसेवी भाई राजू साहनी के टीम मेंबर के लोग पहुंचे। जहां उन्होंने पिड़ित परिवार से मुलाकात किया तथा, उन्हें राशन-किरासन की सामग्री उपलब्ध कराया। 

समस्तीपुर: चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी की टीम ने मृतक के परिजन से मिल उपलब्ध करायी हजारों रूपए की राहत सामग्री 2इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी के भाई रामश्रेष्ठ साहनी ने बताया कि, पिछले दिनों उजियारपुर बाजार के बंद रेलवे गुमटी के पास के रहने वाले, जितेंद्र पोद्दार किसी काम से रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहे थे। जहां एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। इसकी सुचना उन्होंने अपने भाई राजू साहनी को दिया। सूचना मिलने के बाद तुरंत उनके द्वारा पिड़ित परिवार के लिए करीब 20 से 25 हजार रूपए की राहत-सामग्री की व्यवस्था करा दी गयी। जिसे देने वह लोग अभी मृतक जितेंद्र पोद्दार के घर पहुंचे हुए हैं। 

इसमस्तीपुर: चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी की टीम ने मृतक के परिजन से मिल उपलब्ध करायी हजारों रूपए की राहत सामग्री 3स दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, आने वाले दिनों में भी वह इस परिवार के लिए हमेशा खड़ा रहेंगे। मौके पर घुरण सहनी, रायपुर पंचायत के वार्ड सदस्या पति दीपक कुमार पोद्दार, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम सहनी, रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पुर्व मुखिया उमेश साहनी, बैजनाथ सहनी, मजनू सहनी, महेश्वर सहनी, सुजित कुमार, संजीत सदा, रामवृक्ष सदा, रामप्रवेश सदा, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, शंकर सदा, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद पासवान, गीता देवी, हरेंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पिड़ित परिवार व स्थानीय लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article