बेगूसराय मे ट्रेन से गिरकर एक कार पेंटर की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने धक्का मारकर गिरा देने का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे ट्रेन से गिरकर एक कार पेंटर की संदेहास्पद मौत हो गई हैं। इस मामले मे परिजन जहाँ यात्रा के दौरार किसी के द्वारा धक्का मार कर गिरा देने का आरोप लगा रहे हैं वही पुलिस युवक की मौत ट्रेन से गिर कर होना बता रहा हैं। घटना तेघरा स्टेशन की हैं।मृतक युवक की पहचान खगरिया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के लालानबाबू मुहल्ला के रहने वाले उमेश साव के पच्चीस वर्षीय पुत्र पांडव कुमार के रूप मे हुई हैं।

इस संबंध मे मृतक के परिजन दीपक कुमार ने बताया की मृतक दलसिंहसराय से सेंटरिंग का काम कर पूरविया ट्रेन से लौट रहा था तभी किसी ने उसको पीछे से धक्का दे दिया जिससे उसकी ट्रेन से गिरने से मौके पर मौत हो गई हैं। वही बरौनी रेल थाना के पुलिस कर्मी ने बताया की युवक की मौत ट्रेन से गिर कर हो गई हैं।

बेगूसराय मे ट्रेन से गिरकर एक कार पेंटर की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने धक्का मारकर गिरा देने का लगाया आरोप 2पहले युवक अज्ञात था पर बाद मे मोबाइल के माध्यम से युवक की पहचान हो पाई। फिलहाल रेल पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article