बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने की घटना से लोगों में उबाल, गिरिराज सिंह ने कहा किसी हालत में बरदाश्त नहीं की जाएगी धार्मिक उन्माद, एसपी खूद कर रहे हैं घटनास्थल पर कैंप

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थाना लाखो क्षेत्र अंतर्गत खातोपुर शिवमंदिर की घटना, नशे में धुत एक मुस्लिम युवक पर शिवलिंग तोड़ने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, स्थिति तनावपूर्ण।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में असामाजिक तत्वों की करतूत की वजह से अचानक सांप्रदायिक उबाल आ गया है। पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के खतोपुर की है। दरअसल आरोप लगाया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय के एक युवक के द्वारा नशे की हालत में बीती रात एक शिवलिंग को तोड़ दिया गया है। जिससे स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। हालांकि मौके पर प्रशासन की टीम कैंप कर रही है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने की घटना से लोगों में उबाल, गिरिराज सिंह ने कहा किसी हालत में बरदाश्त नहीं की जाएगी धार्मिक उन्माद, एसपी खूद कर रहे हैं घटनास्थल पर कैंप 2

लेकिन लोग इतने उग्र हैं कि उन्होंने एनएच-31 को जामकर जमकर हंगामा किया एवं आरोपी के दुकान में भी तोड़फोड़ की। लोगों का सीधा-सीधा आरोप है कि बिहार में नाम की ही शराबबंदी है और शराब के नशे में असामाजिक तत्वों के द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लोगों ने बताया कि बीती रात उपद्रवियों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल लोगों की मांग है कि आरोपी युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

गिरिराज सिंह पहुंचे घटनास्थल पर,एसपी बेगूसराय खूद कर रहे हैं कैंप।

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खातोपुर उक्त शिवमंदिर घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात किया एवं एसपी बेगूसराय से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले मनचले असामयिक तत्व युवक को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा जिलेशकी शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश की जा रही है। धार्मिक उन्माद बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का आक्रोश देखकर एसपी बेगूसराय योगेन्द्र खूद जिले के विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं महिला पुरुष पुलिस बलवके साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

वहीं केन्द्रीय मंत्री ने बिहार मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह फेल है। राज्य के अंदर अपराधी बेलगाम हैं, शराब माफिया, भू माफिया का राज है। प्रदेश में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। नीतीश कुमार को नैतिककता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं लाखो खातोपुर के स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेगूसराय आगमन के समय ही बेगूसराय के लाखो में शिवलिंग को खंडित करने का दुस्साहस संयोग या प्रयोग?

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article