1 सितंबर को ‘दिल्ली चलो’: सीपीआई कार्यकर्ताओं ने वीरपुर में निकाली पदयात्रा, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा

DNB Bharat Desk

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी पद यात्रा 1 सितंबर 26 दिल्ली चलो कार्यक्रम को लेकर वीरपुर अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह, सहायक अंचल मंत्री अजय झा के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के सीपीआई कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से केंद्र सरकार के श्रम विरोधी नीति,

- Sponsored Ads-

जन विरोधी नीति, महिला विरोधी नीति, नौजवान विरोधी नीति, छात्र विरोधी नीति, एवं बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कर्मचारी विरोधी नीति, शिक्षा का निजीकरण, किसानों पर हो रहे हमले के साथ विभिन्न नारों को लगाते हुए अधिक से अधिक लोगों को 1 सितंबर 26 को दिल्ली चलो कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से अपील कर रहे थे। 

1 सितंबर को 'दिल्ली चलो': सीपीआई कार्यकर्ताओं ने वीरपुर में निकाली पदयात्रा, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा 2मौके पर अंचल प्रभारी जुलूम सिंह, पंसस रिता चौरसिया, पूर्व जिला पार्षद सुरेश पासवान, वीरपुर पूर्वी शाखा मंत्री रामाज्ञा महतों, वीरपुर पश्चिम शाखा मंत्री जय जय राम राय, मनोज यादव, रामाश्रय पासवान,राम सागर यादव, मोहम्मद कमाल, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत महतों पद यात्रा कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article