डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी। OTC बरौनी में CATC-XVI एनसीसी कैंप का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 06 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कैंप में विभिन्न स्थानों से आए कुल 475 एनसीसी कैडेट उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
कैंप का उद्घाटन एवं संबोधन कैंप कमांडेंट कर्नल दीपक कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कैडेटों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कैंप के दौरान अनुशासन, समय की पाबंदी, आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंप में सभी कैडेट एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहें और प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन का पूरी तरह पालन करें।
कर्नल दीपक कुमार ने कैडेटों को एनसीसी के मूल उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी की भावना और टीम भावना विकसित होती है।
कैंप के पीआई स्टाफ ने भी कैडेटों को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैडेटों को प्रेरित किया कि वे कैंप के प्रत्येक प्रशिक्षण और गतिविधि में पूरे उत्साह के साथ भाग लें तथा यहां प्राप्त अनुभव और सीख को अपने भविष्य के जीवन एवं करियर में उपयोग करें।
CATC-XVI कैंप के दौरान कैडेटों को विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलेगा। कैंप में कैडेटों को अनुशासन, एकता, सहयोग और टीमवर्क की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कैंप में शामिल 475 कैडेटों में प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी कैडेट कैंप की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। CATC-XVI एनसीसी कैंप का आयोजन OTC बरौनी में कर्नल दीपक कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क