नालंदा में हर्ष फायरिंग में एक बच्चे की मौत

नालंदा जिला के बिहारशरीफ मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के बिशुनपुर गांव की घटना।

नालंदा जिला के बिहारशरीफ मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के बिशुनपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

लोगों में जागरूकता और अज्ञानता की कमी के कारण नालंदा जिले में हर्ष फायरिंग का मामले में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहारशरीफ मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के बिशुनपुर गांव की है। जहां हर्ष फायरिंग के दौरान एक 10 वर्षीय बच्चे के सर में गोली लग जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Midlle News Content

जानकारों के मुताबिक विशुनपुर गांव में कमलेश पासवान के चचेरे भाई इंद्र पासवान के यहां एक बच्चे ने जन्म लिया था। उसी की खुशी में परंपरानुसार छठी समारोह (नामांकरन समारोह) में विशुनपुर गांव में रात्रि भोज का आयोजन किया गया था। जिसमे गांव के लोगो निमंत्रण दिया गया था।

इसी रात्रि भोज में उत्तम कुमार उर्फ दिलखुश पानी पिलाने का काम कर रहा था। इसी रात्रि भोज में शामिल टाडापर गांव के मांझी समाज के लोगों ने नशे की हालत में खुशियों का इजहार करते हुए हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे एक गोली उत्तम कुमार उर्फ दिलखुश को लग गई। गोली सर में लगने के कारण बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसे आनन फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही पल भर में घर की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। चारो तरफ रोने की चीत्कार से मातमी सन्नाटा पसर गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और हथियार को बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले में मानपुर थाना ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से परहेज किया।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -