बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड 2 की है। पीड़ित की पहचान साहेबपुर कमाल वार्ड 2 निवासी कृष्णदेव शाह के रूप में की गई है ।

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल 2हालांकि परिजनों के द्वारा अभी तक किसी को आरोपित नहीं किया गया है । लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके पूर्व के रिश्तेदार के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार कृष्णदेव शाह के एक पुत्र का शादी टूट गया था और तब से ही पूर्व बहू के परिजन कृष्णदेव शाह को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल 3अतः अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके रिश्तेदारों ने ही कृष्ण देव साह को गोली मारकर घायल किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर इस घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article